महिला मण्डल संस्था:

महिला मण्डल की स्थापना वर्ष 1935 में की गई थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और सांस्कृतिक विकास से जोड़ना था। प्रारम्भ में यह संस्था सीमित संसाधनों के साथ शुरू हुई, परन्तु निरंतर प्रयासों से यह आज एक सक्रिय एवं संगठित रूप में कार्यरत है। वर्तमान में संस्था द्वारा संचालित विद्यालयों में लगभग 500 छात्राएँ अध्ययन कर रही हैं तथा कई बालिकाएँ छात्रावास में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। महिला मण्डल आज भी बालिका शिक्षा, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा बना हुआ है।

बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय:
संस्था प्रांगण में स्थित विद्यालय में कक्षा 6 से 12वीं तक का अध्ययन कराया जाता है। इसमें विज्ञान, कला, वाणिज्य तथा गृहविज्ञान विभाग चलते हैं। इसमें लगभग 500 छात्राएँ अध्ययन कर रही हैं। निम्न वर्ग की छात्राओं का विकास किया जाता है।

कस्तूरबाआदिवासी कन्या छात्रावास

उक्त छात्रावास संस्था प्रांगण में ही स्थित है। इस छात्रावास में आदिवासी बालिकाएँ निवास करती हैं। यह बालिकाएँ यहीं रहकर विद्याध्ययन करती हैं। यह बालिकाएँ कक्षा प्रथम से 12वीं कक्षा तक यहाँ निवास करती हैं। यहाँ की बालिकाएँ शैक्षिक व खेलकूद क्षेत्र में अग्रणी रही हैं।